logo

गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

thr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गोमिया के पूर्व विधायक और आजसू पार्टी के संस्थापक सदस्य लंबोदर महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों की एक टीम उनका उपचार कर रही है। लंबोदर महतो के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी मिलते ही आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो समेत पार्टी के कई नेता उनसे मिलने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए उत्सुक हो गए।जानकारी हो कि लंबोदर महतो आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव भी हैं। उन्हें 2024 विधानसभा चुनाव में गोमिया सीट पर झामुमो के प्रत्याशी और मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने हराया था। राजनीति के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वाले महतो आजसू पार्टी के प्रमुख विचारक और सुदेश महतो के करीबी नेता माने जाते हैं। उनके स्वास्थ्य की स्थिति पर पूरे पार्टी के नेताओं की चिंता जताई जा रही है।

Tags - Gomia Former MLA Lambodar Mahato Health Deteriorated Hospitalised Jharkhand News Latest News Breaking News