रांची:
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि उनकी सरकार के दौरान आईएएस पूजा सिंघल के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला था। इस वजह उनकी सरकार ने विभागीय जांच में क्लीन चिट दिया था। अगर मौजूदा सरकार के पास साक्ष्य है तो वह कार्रवाई करे। रघुवर दास वह बीजेपी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पूजा सिंघल को क्लीन चिट दिए जाने से संबंधित सवाल पूछे जाने पर रघुवर दास ने उपरोक्त बातें कहीं।
उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर सरकार में हिम्मत है तो पूजा सिंघल से जुड़े सभी मामलों की जांच सीबीआई से कराने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे।

सरकार की काली कमाई का पैसा पकड़ाया
रघुवर दास ने कहा कि सीए सुमन कुमार के घर से बरामद पैसा सरकार की काली कमाई का है। ईडी की कार्रवाई जैसे- जैसे आगे बढ़ेगी, बड़े बड़े लोग भी सलाखों के पीछे होंगे। मौजूदा सरकार के मुखिया जनहित की बजाय स्वहित प्राथमिकता है।

कल्पना सोरेन ने सीएनटी उल्लंघन कर खरीदी जमीन
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एक-एक कर लगातार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार पर आरोप लगा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन पर सीएनटी उल्लंघन का आरोप लगाया। रघुवर दास ने कहा कि अरगोड़ा थाना अंतर्गत कल्पना सोरेन ने एक जगह 13 कट्ठा और एक जगह 17 कट्ठा जमीन जमीन की खरीदारी 2009 में की है जो कि सीएनटी कानून का उल्लंघन है।