logo

पूर्व CM अर्जुन मुंडा पत्नी मीरा मुंडा के साथ पहुंचे प्रयागराज, महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में हुए शामिल 

पूर्व CM अर्जुन मुंडा पत्नी मीरा मुंडा के साथ पहुंचे प्रयागराज, महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में हुए शामिल 

द फॉलोअप डेस्क 
प्रयागराज कुंभ मेला क्षेत्र में युवा चेतना के तत्वावधान में देश के प्रगति, विश्व शांति और लोक कल्याण के ध्येय से आहुत श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ का पूर्णाहुति आयोजित हुआ। देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में आयोजित महायज्ञ के पूर्णाहुति समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ पहुंचे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश के प्रगति के लिए श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ की भूमिका है। अर्जुन मुंडा ने कहा की युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह कुंभ मेला क्षेत्र में जो सेवा कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय है।  अर्जुन मुंडा ने कहा की सनातन धर्म शाश्वत है। कहा की देश का विकास हो रहा है। सरकार ने महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य किया है।

वहीं स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की सनातन धर्म व्यापक है और यहां सबका सम्मान निहित है। भारत माता के वैभव की वृद्धि के लिए सबको पूर्वाग्रह से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की हम माता ललिता से सम्पूर्ण ब्रह्मांड के कल्याण के लिए प्रार्थना करते हैं। 

अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हम राष्ट्र निर्माण के लिए  प्रतिबद्ध हैं। सनातन धर्म का मूल मंत्र मानव सेवा है और वही हम कुंभ मेला क्षेत्र में कर रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भी हम संकल्पित हैं। देश भर से प्रतिदिन हजारों लोग आते हैं और हम उनकी सेवा कर रहे हैं। सनातन धर्म के ख़िलाफ़ राजनेताओं को नहीं बोलना चाहिए। भारत 2047 के पहले विश्वगुरु बनेगा। वहीं भाजपा नेता मीरा मुंडा ने कहा की हम संत समाज का आदर करते हैं और कुंभ नगरी पहुंचकर मैं आह्लादित हूं। भारत प्रगति के पथ पर बढ़ चुका है।


 

Tags - Former Chief Minister Arjun Munda Meera Munda Prayagraj Mahayagya Saint Swami Abhishek Brahmachari