logo

हजारीबाग से JVM के प्रत्याशी रहे मुन्ना सिंह की घर वापसी, कांग्रेस में हुए शामिल

WhatsApp_Image_2023-06-16_at_8_54_55_PM.jpeg

द फॉलोअप डेस्क

हजारीबाग विस के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह की शुक्रवार को घर वापसी हुई है। उन्होंने अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की मौजूदगी में मुन्ना सिंह के साथ हजारीबाग प्रख्ंड के कई मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य ने प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस में शामिल होने की शपथ ली। बता दें मुन्ना सिंह बीते विधानसभा 2019 में झारखंड विकास मोर्चा पार्टी के सिंबल पर लड़े थे। वहीं, मुन्ना सिंह ने कहा कि आज हम अपने घर में वापस लौटकर खुशी महसूस कर रहे हैं। राजेश ठाकुर का सशक्त नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ उनका प्यार हमें कांग्रेस का दामन थामने को विवश किया। कहा की कांग्रेस पार्टी की सेवा बिना किसी स्वार्थ के करेंगे। पार्टी जहां चाहे, जिस काम में चाहे ,मुझे लगा सकती है। मैं पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करता रहूंगा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से युवा हो रहे हैं प्रभावित

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे आ अब लौट चलें कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए युवाओं को लेकर राजेश ठाकुर ने कहा की आज का दिन बहुत सुखद है। कांग्रेस से लोगों का जुड़ना राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा का परिणाम है। देश के युवा भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

नौ वर्षों में रोजगार के नाम पर मोदी सरकार ने युवाओं को ठगा

मुन्ना सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की देश में जिस प्रकार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर पिछले नौ सालों से ठग रही थी। जिसे लेकर अब देश का युवा जाग चुका है, और जब देश का युवा जागृत हुआ है तब सत्ता बदलती है। वर्तमान में युवाओं की भीड़ बता रही है की 2024 में मोदी सरकार की हार का आगाज हो चुका है। कार्यक्रम में हजारीबाग जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, जिला प्रभारी अजय सिंह, महासचिव राकेश सिन्हा, अमूल्य नीरज खलखो, राजीव रंजन प्रसाद, गजेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, जय शंकर पाठक, राजेश सिन्हा सिन्नी मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें :

https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N