logo

झारखंड में हॉकी के विकास के लिए सिमडेगा और रांची को मिली 10-10 हजार रुपए अनुदान राशि, जानें डिटेल  

HOCKEY3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

झारखंड में ग्रास रूट से ह़ॉकी को बढ़ावा देने के लिए हॉकी झारखंड ने काफी अच्छी पहल की है। हॉकी झारखंड की ओर से हॉकी झारखंड के कार्यालय में 24 अप्रैल सोमवार को हॉकी सिमडेगा और हॉकी रांची को दस-दस हजार रुपए का अनुदान दिया गया। इस दौरान हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह और सीईओ रजनीश कुमार ने हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी और हॉकी रांची के सचिव जयंत केरकेट्टा को दस- दस हजार का चेक सौंपा है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि संभवत हॉकी झारखंड देश का पहला राज्य इकाई है जो अपने जिला इकाई को अनुदान राशि दे रही है। इस मौके पर भोलानाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में हॉकी के विकास और बढ़ावा देने के लिए झारखंड के सभी जिला को अनुदान दिया जा रहा है।

     

किसे मिलेगी अनुदान राशि

जानकारी के मुताबिक हॉकी झारखंड की ओर से वैसे सभी जिला हॉकी संघ को यह राशि प्रदान की जा रही है। जो जिला स्तर पर हॉकी को आगे बढ़ाने में विशेष रूप से कार्य कर रही है। इसके साथ ही ये राशि उन्हें दी जा रही है। जिन्हें हॉकी झारखंड से मान्याता मिली हो, ऐसे सभी जिला हॉकी संघ को हॉकी झारखंड द्वारा ये अनुदान राशि दी जा रही। जानकारी के मुताबिक इसके लिए जिला संघ का सोसाइटी एक्ट में निबंधन के साथ बैंक का खाता और पैनकार्ड होना जरूरी है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT