logo

कांग्रेस के लिए एडवेंचर टूरिज्म है गरीब का जीवन, राहुल गांधी की तस्वीर पर बोले बाबूलाल

rahul4.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 
समय-समय पर राहुल गांधी आमजनों के साथ बैठकर खाना खाते, उनकी समस्याएं सुनते, उनके साथ बाइक पर चलते, किसानों के साथ ट्रैक्टर चलाते दिखाई देते रहे हैं। भाजपा के बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी के इन तस्वीरों और वीडियो पर तंज किया है। और कहा है कि कांग्रेस के लिए गरीबों का जीवन एक टूरिज्म की भांति है। ये लोग इसका आनंद लेते हैं। कांग्रसी गरीब की बस्ती को पिकनिक स्पॉट समझते हैं। इस संबंध में झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, कांग्रेस के लिए गरीब का जीवन 'एडवेंचर टूरिज्म' है और गरीबों की बस्ती 'पिकनिक स्पॉट'। ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा है, गरीबी हटाओ का नारा देने वाले, चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले ये लोग विदेशों में भारत के गरीबों का उपहास करते हैं। 

कुली के अवतार में दिख चुके हैं राहुल गांधी 
गौरतलब है कि अभी हाल 21 सितंबर को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कुली अवतार में दिखे। सांसद राहुल गांदी सुबह दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान कुलियों ने स्वागत करने के साथ उनको लाल कुर्ता पहनाया और बिल्ला भी लगाने को दिया। जिसका नंबर 756 था। स्टेशन पर राहुल गांधी ने कुलियों से उनकी समस्याओं के बारे में जाना औऱ पूछा कि उनके काम करने का तरीका क्या होता है। और वे कुलियों की किस तरह से मदद कर सकते हैं। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले दिल्ली के कूलियों ने एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। कूलियों के निवेदन पर राहुल गांधी ने उनके लाख तस्वीरें भी खिचवायीं।  कुलियों के साथ इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया गया था।