logo

रांची के तुपुदाना में जमीन विवाद में फायरिंग, 5 लोग दबोचे गये

tuppu.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
तुपुदाना इलाके में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई है। हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कालू नामक एक व्यक्ति का कुछ लोगों से जमीन विवाद है। मामले को लेकर कई दिनों से तनातनी चल रही थी। इसी बीच दूसरे पक्ष के द्वारा अचानक कालू के घर पर पहुंचकर फायरिंग की गई। 


जमीन को लेकर विवाद 
पुलिस को पता चला है कि कालू और सन्नी सिंह नाम के एक व्यक्ति के बीच तुपुदाना स्थित एक बड़े जमीन को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। सन्नी सिंह ने कालू को धमकी दी थी कि वह विवादित जमीन से हट जाए लेकिन कालू ने जमीन को अपना बताते हुए सन्नी को ही जमीन से बाहर रहने की हिदायत दी थी। इसी बात को लेकर सन्नी सिंह के द्वारा कालू के घर पर फायरिंग की गई। 


खोका भी बरामद किया गया 
गोलीबारी की सूचना पुलिस को मिली जिसके बाद तुपुदाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जिस वक्त पहुंची उस समय हमलावर वहीं थे। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे लेकिन पुलिस की टीम ने गोलीबारी करने वाले पांच लोगों को खदेड़ कर दबोच लिया। पुलिस ने मौके से खोके भी बरामद किए।