logo

जामताड़ा में स्कूटी में धमाके के बाद लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख

जामताड़ा में स्कूटी में धमाके के बाद लगी आग, घर का सारा सामान जलकर राख

द फॉलोअप डेस्कः
जामताड़ा में बेना ओवर ब्रिज के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में धमाके के बाद आग लग गई। चंदन तिवारी नामक व्यक्ति के घर के पास खड़ी स्कूटी में यह विस्फोट हुआ। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के वक्त चंदन तिवारी घर के बाहर बैठे थे। आग में उनकी एक बाइक, कंप्यूटर, लैपटॉप, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गए। स्थानीय निवासियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। चंदन तिवारी ने बताया कि इस आग में उनकी सारी मेहनत की कमाई तबाह हो गई है और उन्होंने प्रशासन से मदद की अपील की है।