logo

गुमला में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर से लगी आग, 1 चालक जिंदा जला

भीषण_आग.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
गुमला के बसिया थाना क्षेत्र में में ट्रक और ट्रेलर की भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी की तुरंत ही दोनों गाड़ियों में आग लग गयी। इस हादसे में 1 ट्रक  चालक जिंदा जल गया। वहीं दूसरे ट्रक चालकों ने कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार  सिमडेगा की ओर से एक लोहे के चदरे का रोल लदा ट्रेलर तेज रफ्तार से आ रहा था। वहीं रांची से भी कोयला लदा ट्रक आ रहा था। इसके बाद दोनों में सीधी टक्कर हो गई और आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया। दमकल करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पहुंची। इसके बाद कड़ी मशक्कत से आग को बुझाया गया। इसके बाद पता चला कि ट्रक चालक की अंदर फंसे रहने से मौत हो गयी। सडीपीओ नाजीर अख्तर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही शव के पहचान की भी कोशिश की जा रही है। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गयी है। 

वहीं घटना के बाद से ही ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि बसिया अनुमंडल बने 10 साल बीत गए। लेकिन आज भी इलाके में एक भी अग्निशमन वाहन नहीं है। इसको लेकर कई बार मांग भी की गई है। लेकिन प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। 


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज गुमला न्यूज गुमला लेटेस्ट न्यूज Jharkhand News Jharkhand Hindi News Gumla News Gumla Latest News