logo

रांची : धुर्वा थाने की पुलिस पर हमला, किसी तरह जान बचाकर भागे, प्राथमिकी दर्ज 

DHURWA.jpg

रांचीः 
राजधानी में अपराधियों का दुस्साहस इस कदर बढ़ता जा रहा है कि अब पुलिस कर्मियों के साथ भी मारपीट करने से बाज नहीं आ रहे हैं। धुर्वा थाना क्षेत्र के पेट्रोलिंग गाड़ी पर कुछ उपद्रवियों ने हमला किया है। साथ ही साथ पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट भी की है। धुर्वा थाना के दरोगा नारायण सोरेन ने धुर्वा थाना में 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें नितिन कुमार, भोला कुमार, रवींद्र कुमार राय, सचिन कुमार व सुधा देवी को आरोपी बनाया गया है।


क्या है मामला 
बताया जा रहा है कि घटना सोमवार की देर रात की है जब पुलिस पेट्रोलिंग की टीम गश्ती के लिए इलाके में निकली थी। दरअसल टंकी साइट में एक नितिन नाम का लड़का छुप कर बैठा था। जब पुलिस की नजर उस पर गई तो उसपर टॉर्च मारा और कहा कि इतनी रात को यहां क्या कर रहे हो। अपने घर जाओ। बस इसी बात पर नितिन पुलिस कर्मियों से उलझ गया। उनके साथ गाली-गलौज करने लगा और मारपीट भी करने लगा।


परिवार के साथ पहुंचा नितिन 
 इसके बाद पुलिस वही बस्ती में लगी हुई थी कि नितिन अपने भाई मां पिताजी व कुछ अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे के साथ पहुंच गया। कहा जा रहा है कि परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया औऱ कहा कि अभी आपकी गाड़ी को आग लगा देंगे। दरोगा नारायण सोरेन का कॉलर भी पकड़ लिया और उनके स्टार बैच को फाड़ दिया। यह सब देखकर हो हल्ला सुनकर स्थानीय लोग वहां जमा हो गए। पुलिस अपनी जान बचाने के लिए और सरकारी वाहन बचाने के लिए फिलहाल वहां से निकल गई थी और थाने आ गई थी। उसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।