logo

Ranchi : कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय के ऊपर कोतवाली थाने में FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला 

AVINASH_KOT.jpg

रांची: 

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय के ऊपर केस दर्ज हुआ है। प्राथमिकी रांची के कोतवाली थाने में दर्ज कराई गयी है। बताया जा रहा है कि यह केस आचार आदर्श संहिता उल्लंघन को लेकर दर्ज किया गया है। प्राथमिकी रांची शहर अंचल अमित भगत ने दर्ज कराई है। दरअसल बीते दिनों अविनाश पांडे रांची पहुंचे थे तब उनकी अध्यक्षता में कांग्रेस को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई थी। 


पहले ही आयुक्त ने दिये थे संकेत
एफआईआर में कहा गया कि बैठक में कहा गया था कि पंचायत चुनाव जीतने पर जन प्रतिनिधियों को संगठन में जगह दी जाएगी। इसपर भाजपा ने राज्य चुनाव आयोग के पास शिकायत भी की थी।  इसके बाद राज्य चुनाव आयुक्त डीके तिवारी ने भी संकेत दिया था कि इनके खिलाफ केस दर्ज हो सकता है। रांची उपायुक्त सह जिला निर्वाची पदाधिकारी को इसके लिए निर्देश दिया जाएगा