logo

हजारीबाग में हिंसक झड़प मामले में 45 नामजद और 200 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज, 3 गिरफ्तार

हजारीबाग में हिंसक झड़प मामले में 45 नामजद और 200 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज, 3 गिरफ्तार

द फॉलोअप डेस्कः
हजारीबाग के इचाक प्रखंड के डुमरौन गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में इचाक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसआई मंगलदेव उरांव के आवेदन पर दर्ज प्राथमिकी में दोनों समुदायों के 45 लोगों को नामजद और 200 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इचाक पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हिंसक झड़प मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शिव कुमार उर्फ बुला, बुजर उर्फ अजीत और अशरफ मियां शामिल है।


दरअसल, 26 फरवरी को इचाक थाना क्षेत्र के डुमरौन गांव में हिंदुस्तान चौक पर दोनों समुदायों के लोग आमने सामने हो गये थे। विवाद बढ़ने पर तीन वाहनों में आग लगा दी गयी थी, जबकि दो अन्य वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये गये थे। विवाद की शुरूआत उस समय हुई थी जब एक समुदाय के लोग महाशिवरात्रि को लेकर पोल पर लाउडस्पीकर बांध रहे थे, जिसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया। इस बात को लेकर तनाव बढ़ा और हिंसा भड़क गई।