logo

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया छतरपुर में स्वास्थ्य उप केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास

rk.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पलामू जिला के छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत तेलाड़ी ग्राम में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आज स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास माननीय वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा किया गया।इस अवसर पर माननीय मंत्री किशोर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से तेलाड़ी ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उनके समीप ही प्राप्त हो सकेगा।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य संजू देवी, मुखिया सिमरन कुमारी, अरुण कुमार सिंह, गोपल प्रसाद सिंह,हरेंद्र कुमार सिंह, गणेश प्रसाद सिंह, रंजीत कुमार जयसवाल, विजय राम, कुर्बान अंसारी, उप प्रमुख संतोष यादव, राजन सिंह, पन्नू यादव, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, बबन अंसारी, अशोक सोनी, मुकेश प्रसाद, कनीय अभियंता लव गुप्ता, दिलीप सिंह, प्रमोद जयसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Tags - Finance Minister Radhakrishna Kishore Palamu Chhatarpur laid foundation stone health sub-center.