logo

बड़ी खबर : रिनपास की महिला मरीजों के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म, धनबाद से वापस आ रही थीं रांची

RINPAS_2.jpg

द फॉलोअप टीम, डेस्कः 
धनबाद से वापस रांची रिनपास लौट रही महिला मरीजों के साथ छेड़खानी की खबर सामने आ रही है। आशंका है कि उनके साथ दुष्कर्म की भी घटना घटी है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले 20 महिलाओं को धनबाद स्थित एक एनजीओ में भेजा गया था लेकिन वहां व्यवस्था अच्छी नहीं थी इसलिए सबको रिनपास प्रबंधन ने वापस बुला लिया। बुधवार को महिलाओं को लाने रिनपास के कुछ कर्मी गए थे। जब उनको लाया गया तो पता चला कि कुछ महिलाओं के साथ गाड़ी में छेड़खानी और दुष्कर्म हुआ है। 


निदेशक छुट्टी पर हैं 
दैनिक जागरण अखबार में छपी खबर के मुताबिक रिनपास के सुपरिटेंडेंट विनोद कुमार महतो ने कहा है कि उनको भी इस बारे में पता चला है कि कुछ महिलाओं के साथ  दुष्कर्म की घटना घटी है लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ पुष्टि नहीं हो पाई है। निदेशक जयति सिमलई फिलहाल शहर से बाहर हैं। उनके आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। उप निदेशक सीमा सिंह ने बताया है कि उनको इस बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं है। निदेशक के लौटने पर वे मामले की जानकारी लेंगी।