logo

FJCCI ने विवेक अग्रवाल को रांची रेल मंडल की DRUCC का सदस्य मनोनीत किया

VIVEK_A.jpg

रांची 
फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा अपने सदस्य विवेक अग्रवाल को रांची रेल मंडल की डिविजनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमिटी का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा। विदित हो कि डीआरयूसीसी का पूर्व कार्यकाल 31 अगस्त 2026 को समाप्त हो गया था। इसके बाद  रांची रेल मंडल द्वारा नए प्रतिनिधित्व हेतु नामांकन मांगा गया था। इसी क्रम में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा विवेक अग्रवाल को डीआरयूसीसी सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।

उद्योग से जुड़े विषयों पर चैम्बर के सुझावों को महत्व 

डीआरयूसीसी सदस्य के रूप में विवेक अग्रवाल के मनोनयन पर चैम्बर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि रांची रेल मंडल द्वारा फेडरेशन चैम्बर के सुझावों को गंभीरता से लिया जाता रहा है। रेल महकमा व्यापार, उद्योग एवं यात्रियों से जुड़े विषयों पर चैम्बर के सुझावों को महत्व देता है। ऐसे में डीआरयूसीसी में चैम्बर के प्रतिनिधि के रूप में विवेक अग्रवाल का मनोनयन निश्चित रूप से रांची एवं झारखंड  के रेल यात्रियों, व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं एवं अपेक्षाओं को प्रभावी ढंग से रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

Tags - Federation of Jharkhand Chamber of Commerce and Industries Divisional Railway Users Consultative Committee Ranchi Railway Division Railway Services