logo

विवाहित बेटी को बैंड बाजे के साथ वापस मायके ले आये पिता, वजह जानकर हैरान रह जायेंगे आप

return.jpg

रांची 

शादियों के मौके पर आपने बैंड बाजा बजते और पटाखे फूटते खूब देखा होगा। फिर इसके बाद बेटियों को मायके से उनके ससुराल विदा किया जाता है। लेकिन क्या नजारा हो अगर मायके से हमेशा के लिए बेटी की वापसी पर भी इसी तरह से बैंड बजाया जाये और पटाखे फोड़े जायें। रांची के कैलाश नगर में ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। दरअसल कैलाश नगर, कुम्हार टोली के प्रेम कुमार गुप्ता ने अपनी बेटी साक्षी की शादी सचिन नाम के युवक से की थी। लेकिन सचिन साक्षी के साथ न रहकर अपनी दूसरी पत्नियों के साथ रहता था। इस बारे में प्रेम कुमार गुप्ता ने बताया कि सचिन ने उनको और उनकी बेटी को धोखा दिया। साक्षी से विवाह के पहले उसने दो और शादियां कर रखी हैं। इस बात का पता उनको साक्षी की शादी के बाद चला। इससे वे जितने मर्माहत हुए उतना ही गुस्सा भी हुए। वे बेटी साक्षी के ससुसाल पहुंचे और उसे वहां से वापस ले आये। वो भी पूरे सम्मान और धूमधाम के साथ।

समाज को दिया ये संदेश 

यही नहीं प्रेम गुप्ता ने बेटी की मायका वापसी का वीडियो भी शूट किया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए लिखा- जब बाप बेटी की शादी बहुत धूमधाम के साथ करता है और अगर उसका परिवार या पति गलत निकलता है या गलत काम करता है तो बहुत तकलीफ होती है। ऐसी हालत में आपको बेटी को आदर और सम्मान के साथ अपने घर वापस ले आना चाहिये। क्योंकि बेटियां बहुत अनमोल होती हैं। प्रेम गुप्ता के इस विचार और फैसले की तारीफ सभी लोग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर बेटी के बाप को इसी तरह का साहस और सहृदयता दिखानी चाहिये।