logo

बिचौलियों के बहकावे में नहीं आएं किसान भाईः मुख्यमंत्री

dhan7.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखण्ड सरकार द्वारा राज्य के 700 से अधिक धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित की जा रही है। सभी किसान अपने प्रखंड के नजदीकी धान अधिप्राप्ति केंद्र पर जाकर धान की बिक्री कर सकते हैं। किसानों को प्रति क्विंटल धान ₹2450 की दर से भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जा रहा है। सभी किसान भाइयों-बहनों से अपील करता हूँ कि मुआवज़ा अथवा भुगतान दिलाने के नाम पर किसी भी बिचौलिए के बहकावे में न आएँ। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से धन की मांग करता है या किसानों को गुमराह करता है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित अंचल कार्यालय अथवा जिला प्रशासन को दें। किसानों की समृद्धि ही झारखण्ड की शक्ति है एवं सरकार हमेशा आपके अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।


 

Tags - Jharkhand paddy procurement middlemen Chief Minister Hemant Soren