logo

खराब मानसून की स्थिति से राज्य के किसान मायूस, अबतक 100 मीमी कम हुई वर्षा 

farmer_2023-07-09_at_2_18_20_PM.jpg

डी फॉलोअप डेस्क, रांची 
झारखंड में मानसून के शुरू हुए अब दो सप्ताह से भी अधिक का वक्त गुजर चूका है. लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में अब भी बारिश बहुत कम हुई है. बारिश के कम होने से राज्य के किसानो पर इसका बुरा असर देखने को मिल रहा है. अगर इसी प्रकार हालात बनी रही तो इस बार खेती भी प्रभावित होने की संभावना है. राज्य में अबतक 155 मीमी वर्षा हुई. वहीं कृषि विभाग के अनुसार खेती के लिये अबतक 255 मीमी वर्षा हो जानी चाहिए थी.


झारखंडी किसानों को भारत सरकार करेगी मदद 

कृषि विभाग इसबार की मानसून पर नजर बनाये हुए है. विभाग का कहना है अगर हालात में सुधार नहीं आया तो राज्य के किसानों के लिए उचित कदम उठाया जायेगा। हालांकि कृषि विभाग ने खराब मानसून से किसानों पर पड़ने वाले प्रभाव से बचने के लिए योजना भी तैयार कर ली है. राज्य सरकार के अलावा भारत सरकार के उद्यान आयुक्त ने भी वर्तमान समय में मानसून की स्थति को ध्यान में रख कर झारखंड की कृषि कार्यों का जायजा लिया है. जरूरत पड़ी तो किसानों के उन्नत खेती के लिए आवश्यकतानुसार सुविधा पहुंचे जाएगी.