logo

बड़कागांव : कृषक मित्रों ने खत्म की हड़ताल, विधायक अंबा प्रसाद के समझाने पर हुए राजी

a3910.jpg

हजारीबाग:

हजारीबाग स्थित बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के आवासीय कार्यालय में मानदेय लागू करने की मांग को लेकर 3 दिवसीय भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन कार्यक्रम दूसरे दिन ही विधायक अंबा प्रसाद द्वारा की गई सकारात्मक वार्ता के पश्चात समाप्त हो गई। ज्ञात हो कि कृषक मित्रों के द्वारा सत्ता पक्ष के विधायकों के आवास में धरना प्रदर्शन किया जा रहा था।

विधायक अंबा प्रसाद ने कृषक मित्रों से की वार्ता
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के आवास पर हजारीबाग सदर, विष्णुगढ़, दारू, टाटीझरिया, बड़कागांव, कटकमसांडी, केरेडारी, कटकमदाग, एवं रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड के कृषक मित्रों ने धरना प्रदर्शन किया। उनकी प्रमुख मांग प्रोत्साहन राशि के स्थान पर मानदेय तय करने को लेकर था। बुधवार को अंबा प्रसाद  द्वारा प्रखंड कृषक मित्रों से हुई सकारात्मक वार्ता के पश्चात लोगों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कृषक मित्रों को कहा कि मेरे द्वारा पूर्व भी इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं पार्टी के मंत्रियों से वार्ता की गई है। 


मुख्यमंत्री ने समस्या पर विचार का दिया भरोसा
अंबा प्रसाद ने कहा कि मैंने कृषक मित्रों को भी मुख्यमंत्री व मंत्री कौन से विधानसभा में मुलाकात करवाया है और उनकी मांगों पर विचार करने को निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी ना हो तब तक वे इसके लिए प्रयासरत रहेंगी। विधायक ने सभी कृषक मित्रों को स-सम्मान भोजन व मिठाई खिलाकर विदा किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष दिलेश्वर महतो, बासुदेव महतो, सूरज महतो, ईश्वर दयाल, मोहम्मद तामिर अंसारी, बासुदेव प्रसाद, मुरली महतो, बसंत नायक, विश्वनाथ महतो, धनेश्वर यादव, मोहम्मद नासिर, दयाल महतो, विक्रम कुमार, चेतलाल यादव समेत कई लोग मौजूद थे।