logo

बोकारो उपायुक्त के नाम से बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी, डीसी ने किया सतर्क रहने का आग्रह

ajay_nath_jha.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा के नाम एवं प्रोफाइल फोटो का दुरुपयोग करते हुए फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसके माध्यम से दूसरों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है। यह एक साइबर फ्रॉड का मामला है।
इस संबंध में उपायुक्त अजय नाथ झा ने आमजनों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी अनधिकृत सोशल मीडिया अकाउंट या फोन नंबर से पैसों की मांग की जाती है या किसी प्रकार का प्रलोभन/लिंक भेजा जाता है, तो उसे तुरंत ब्लॉक कर फेसबुक को रिपोर्ट करें। साथ ही, मैसेंजर एवं किसी भी संदिग्ध मैसेज या लिंक को क्लिक करने से बचें।
यदि किसी व्यक्ति की निजी जानकारी का दुरुपयोग हुआ है या आर्थिक क्षति हुई है, तो वह इसकी शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) या अपने निकटवर्ती थाना में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उक्त मामले की जानकारी जिला पुलिस को दी गई है, अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।



 

Tags - latest Bokaro News Bokaro Updates latest Bokaro news Latest Bokaro News Bokaro News Updates latest News Fake FB ID of Bokaro DC latest jharkhand News jharkhand Updates Jharkhand Updates