logo

साहेबगंज : फर्जी दस्तावेज से वोटर बनने की कोशिश पर कार्रवाई, बरहरवा में 4 अपात्र लोगों और CSC संचालक पर FIR

फर्जी दस्तावेज से वोटर बनने की कोशिश पर कार्रवाई, बरहरवा में 4 अपात्र लोगों और CSC संचालक पर FIR

साहेबगंज
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार संथाल परगना क्षेत्र के विभिन्न जिलों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शिकायतों की भौतिक जांच के लिए 4 दिवसीय दौरे पर शनिवार को साहेबगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में संदिग्ध दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से जुड़े मामलों की स्थल जांच की तथा संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। 

संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर जाकर जांच

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बरहरवा में चिह्नित संदिग्ध व्यक्तियों के घरों पर जाकर स्वयं स्थल जांच की। उन्होंने संबंधित व्यक्तियों, उनके निवास एवं मतदाता सूची में पंजीकरण से संबंधित उपलब्ध अभिलेखों और प्रस्तुत दस्तावेजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस  बीच बरहरवा प्रखंड में संदिग्ध दस्तावेजों के संबंध में उपलब्ध कराई गई सूची में आहुत ग्राम के कुल 4 व्यक्तियों को चिह्नित किया गया है। इनमें रूबेदा बेवा, रबी शेख, पिंटू शेख, सेन्टु शेख द्वारा फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत की गई हैं।इन अपात्र व्यक्तियों को कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक मोहम्मद सलीम द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर उपलब्ध कराए गए थे। 

कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक पर केस 

जांच के क्रम में बरहरवा प्रखंड में फर्जी दस्तावेज जमा कर अवैध रूप से मतदाता सूची में शामिल होने का प्रयास करने वाले 4 अपात्र व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है।साथ ही कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक सलीम द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर उपलब्ध करने के लिए भी प्राथमिकी दर्ज की गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि फर्जी दस्तावेज के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि संदिग्ध दस्तावेजों से जुड़े मामलों में संबंधित अभिलेखों का सूक्ष्म सत्यापन करें। यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर गलत, फर्जी  दस्तावेज प्रस्तुत करने की पुष्टि होती है, तो उसके विरुद्ध प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। संथाल परगना के अपने 4 दिवसीय दौरे के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी साहेबगंज, गोड्डा, दुमका एवं देवघर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित शिकायतों एवं संदिग्ध मामलों की स्थल जांच के साथ ही संबंधित निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा भी करेंगे।


 

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Voter List Fake Documents Barharwa Santhal Pargana Election Commission