द फॉलोअप डेस्क, रांची:
Ranchi News: युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन JCI (Junior Chamber International) के 'एक्सपो उत्सव 2026' (Expo Utsav 2026) की शुरूआत हो गई है। राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में लगे इस एक्सपो का शुभारम्भ गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार (Governor Santosh Gangwar) ने किया। 'एक्सपो उत्सव 2026' 1 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इस वर्ष इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मेले में देश-विदेश के सैकड़ों स्टॉल लगाए गए हैं। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के स्थानीय उत्पादों में व्यापक संभावनाएँ हैं। गुणवत्ता, बेहतर डिजाइन, आधुनिक तकनीक और प्रभावी ब्रांडिंग के माध्यम से इन्हें देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई जा सकती है। उन्होंने तसर सिल्क की विशेष पहचान का उल्लेख करते हुए अन्य स्थानीय उत्पादों की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि उद्यमिता आत्मनिर्भरता, रोजगार और आर्थिक विकास का महत्वपूर्ण आधार है। झारखंड के युवाओं में प्रतिभा और नए विचारों की कमी नहीं है। उन्हें सही मार्गदर्शन, अवसर और तकनीकी सहयोग देकर नए उद्यमों के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक, ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया ने व्यापार के तौर-तरीकों को तेजी से बदला है। छोटे उद्यम भी तकनीक के माध्यम से व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुँच सकते हैं। इसके लिए गुणवत्ता, विश्वसनीयता और ग्राहक सेवा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने विचारों को प्रयोग और उद्यम का रूप दें, नई तकनीक सीखें तथा समस्याओं के व्यावहारिक समाधान खोजें।
.jpeg)
उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर
उन्होंने कहा कि उद्यमिता के साथ ईमानदारी, गुणवत्ता और सामाजिक जिम्मेदारी को भी कार्यशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। ग्राहक का विश्वास किसी भी व्यवसाय की सबसे बड़ी पूँजी है। उद्यमी अपने व्यवसाय के साथ शिक्षा और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में भी योगदान दें। राज्यपाल ने Expo Utsav को उत्पादों, सेवाओं और उद्यमियों को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए आयोजन के लिए JCI Ranchi को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प में युवा शक्ति, उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कामना की कि यह आयोजन नए विचारों को दिशा और झारखण्ड के उत्पादों को व्यापक पहचान देने का माध्यम बने। एक्सपो प्रेमिसेस में बच्चो के लिए जूनियर मास्टरशेफ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 40 बच्चों द्वारा अनेक प्रकार के व्यंजन बनाये गए एवं सबसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाने वाले को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक जेसीरेट सुजाता पोद्दार, जेसीरेट प्रियंका टिबड़ेवाल एवं जेसीरेट गुरप्रीत कौर थे। 2 अक्टुबर को चित्रकला प्रतियोगिता, ट्रेसर हंट एवं तम्बोला का आयोजन किया जाएगा, जिसमे सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। 3 अक्टूबर को डॉग शो एवं वौइस् ऑफ़ एक्सपो, 4 अक्टूबर को एक्सपो टैंक एवं डांस प्रतियोगिता एवं आखरी दिन 7 अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता एवं बुटिक्स एक्सपो फैशन शो का आयोजन किया जाएगा।

कुल 400 स्टॉल्स देश के विभिन्न शहरों से
उद्धघाटन समारोह में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, को-ऑर्डिनेटर्स जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर) जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष - बिजनेस), पूर्व अध्यक्ष अभिषेक केडिया, अनूप अग्रवाल, केदार मित्र, बिमल जेजानी, नारायण मुरारका, अनिल अग्रवाल, अभिनव मंत्री, राकेश जैन, अनंत जैन, जेसीरेट तृष्णा अग्रवाल (चेयरमैन, एक्सपो लेडीज विंग) लेडीज विंग की अध्यक्ष जेसीरेट खुशबु सिंघानिया एवं सचिव जेसीरेट नलिनी जैन शामिल थे। यह जानकारी एक्सपो के मीडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान द्वारा साझा की गई। मंच संचालक जेसी निखिल अग्रवाल ने सभी को दीप प्रज्वल्लन हेतु आमंत्रित किया और ईश्वर से कामना किया की इस बार भी एक्सपो को सफल बनाए। अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं जानकारी दी। इस मेले में देश-विदेश के कई स्टॉल लगते है। जेसी सौरभ टांटिया ने मुख्य अतिथि राज्यपाल का एक संछिप्त परिचय दिया। एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया की सात दिनों के इस उत्सव में कुल 400 स्टॉल्स देश के विभिन्न शहरों से लगेंगे, सभी स्टॉल्स वातानुकूलित है, बड़े ब्रांड्स, स्टार्ट अप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स इत्यादि स्टॉल्स लगेंगे, औरतो के लिए एक समर्पित पिंक हेंगर लगा है, जिसमें सिर्फ महिला उद्यमियों को स्टाल्स दिया गया है, बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क है, जिसमे तरह तरह के झूले लगे हुए है।

3 अक्टूबर को नाइट मार्केट
इस बार क्यू आर कोड के मदद से एक्सपो के दौरान जो इवेंट्स हो रहे है, उसमे रजिस्टर कर सकते है एवं एंट्री टिकट भी बुक कर सकते है। रांची वासियो के लिए 3 अक्टूबर को नाइट मार्केट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक सभी स्टाल्स खुले रहेंगे एवं लाइव बैंड भी होगा। 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन होगा जिसमें बाहर से आये कलाकार मधुर भजन प्रस्तुत करेंगे। 'एक्सपो उत्सव 2026' के इस संस्करण के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline - A legacy of trust) है। इसके साथ ही टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) द्वारा Powered है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं, जिनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक पार्टनर), प्रभुजी (फ़ूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर) बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), NTPC (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), मी & मॉम्स (लाइफस्टइल पार्टनर), ए टी सी (स्वच्छ पार्टनर), कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) है।
