द फॉलोअप डेस्क
13 वें केंद्रीय महाधिवेशन के बाद झामुमो ने केंद्रीय समिति का विस्तार किया है। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा नये सदस्यों के मनोनयन संबंधी आदेश आज जारी किया गया। इनमें कुछ वैसे भी नेता हैं जो केंद्रीय महाधिवेशन के बाद झामुमो की सदस्यता ग्रहण की थी। मसलन नीरू शांति भगत, ताला मरांडी, गणेश महली, केदार हाजरा व अन्य। पत्र में नव नियुक्त केंद्रीय सदस्यों से कर्मठता और ईमानदारी से संगठनात्मक कार्य को अंजाम देने की उम्मीद व्यक्त की गयी है।

जिलावार नये केंद्रीय सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं। दुमका-बबलू सिंह, पाकुड़ मिथिलेश घोष, साहेबगंज-ताला मरांडी, बोकारो-विजय रजवार, बीके चौधरी और इकबाल अहमद, धनबाद-गुरुचरण बास्की, मो तस्लीम अंसारी और देवेद्र नाथ मंडल, गिरिडीह-केदार हाजरा और सुमित कुमार, हजारीबाग-यासीन खान, कोडरमा-तारिणी प्रसाद, रांची-अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी और हेमलाल मेहता, सिमडेगा-रोज प्रतीमा सोरेंग, गुमला-अलीम खान और अशोक उरांव, लोहरदगा-नीरू शांति भगत, राधा तिर्की, सरिता भगत, खूंटी-अमृत हेंब्रम, देवनाथ मधैया, सरायकेला-गणेश महली, रानी हेंब्रम, सुधीर महतो और ओम प्रकाश, गढ़वा-धर्मराज पासवान, पलामू-हाजी शमीम अख्तर एवं जुगल किशोर चंद्रवंशी, लातेहार-मोहन गंझू, जिरा देवी और जुनैद अहमद।
.jpeg)