द फॉलोअप डेस्क
चक्रधरपुर पुलिस (Chakradharpur police) ने सोमवार को 27 पुड़िया ब्राउन शुगर ड्रग्स (brown sugar drugs) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक KIT भुवनेश्वर (KIT Bhubaneswar) में इंजीनियरिंग का छात्र है। उसका नाम अभि कुमार है, जो महज 22 साल का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रामदास भट्टा के पास ब्राउन शुगर की छोटी छोटी पुड़िया, ड्रग्स का नशा करनेवालों को बेच रहा था। तभी छापेमारी कर पुलिस ने अभि को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस को उसके पास से ब्राउन शुगर की कुल 27 पुड़िया बरामद हुई है। ब्राउन शुगर की पुड़िया एक खैनी के पैकेट में भरी हुई थी। पुलिस आरोपी को लेकर चक्रधरपुर थाना गई है। जहां उससे पूछताछ कर ड्रग्स के कारोबार में शामिल अन्य लोगों की जानकारी लेने की कोशिश कर रही है।

कॉलेज की फीस से ड्रग्स का धंधा
मामला चक्रधपुर के रामदास भट्टा के पास का है। यहां खैनी के पैकेट के आड़े ड्रग्स का धंधा किया जा रहा था, ताकि किसी को भनक तक नहीं लगे। बरामद ब्राउन शुगर तकरीबन दो ग्राम की है, जिसकी कीमत 5000 से ज्यादा बताई जा रही है। घरवालों ने बताया है की अभि कुमार को फीस जमा करने के लिए 6000 रुपये दिए गए थे, लेकिन उसके पास ड्रग्स कहां से आये यह उन्हें भी पता नहीं है। पुलिस की इस छापामारी और गिरफ्तारी के दौरान मैजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर चक्रधरपुर के सीओ गिरजा नंद किस्कू भी मौजूद थे। उनके सामने जब्ती सूची सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा किया गया। वहीं अभि को पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभि कुमार को गिरफ्तार कर चक्रधरपुर थाना ले गयी है।

गिरफ्तार युवक से हो रही पूछताछ
ड्रग्स कारोबार के गिरोह की सतह तक पहुंचने में पुलिस लग गयी है। जानकारी यह भी मिली है की अभि कुमार भुवनेश्वर में रहकर पढ़ाई करता है। फिलहाल छुट्टियों में अपने घर आया हुआ है। बता दें की चक्रधरपुर में बड़ी तेजी से युवा वर्ग गांजा, ब्राउन शुगर जैसे ड्रग्स के नशे के आदि बनते जा रहे हैं। इससे युवा पीढ़ी बर्बाद होती जा रही है। इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस भी परेशान है। पुलिस सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई कर ड्रग्स के कारोबार पर लगाम कसने की कोशिश में लगी हुई है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\