logo

बड़ी खबर : चतरा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई बड़े नक्सली ढेर

naxal1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
चतरा जिला से पलामू की सीमा से सटे लावालौंग थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। एसपी ने इस बात की पुष्टि की है। मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी गौतम पासवान, अजीत उर्फ चार्लीस और पांच लाख के दो इनामी और बिहार पुलिस का एक इनामी माओवादी के ढेर होने की सूचना है। इसके साथ ही सुरक्षाबलों ने एके 47 और इंसास बरामद किया है। मुठभेड़ सुबह करीब 9 बजे कोबरा 203 की टीम और नक्सलियों के बीच हुई। मारे गए नक्सलियों में दो सैफ मेंबर और तीन सब जोनल कमांडर थे। 

 

एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सुरक्षा बलों ने पलामू-चतरा सीमा पर माओवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था। इस अभियान में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन, जैप, आईआरबी के साथ-साथ पलामू और चतरा के जिला बल को लगाया गया था। एंटी नक्सल अभियान के दौरान पलामू-चतरा सीमा पर सुरक्षा बल और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें भारी संख्या में नक्सल साम्रगी भी बरामद होने की बात सामने आई है।

ये नक्सली हुए ढेर
मारे गये 5 नक्सलियों की पहचान 1. गौतम पासवान (सैक सदस्य, 25 लाख इनामी) 2. अजीत उरांव उर्फ चार्लीस (सैक सदस्य, 25 लाख इनामी) 3. अमर गंझू (सब जोनल सदस्य, 05 लाख इनामी) 4. अजय यादव उर्फ नंदु (सब जोनल सदस्य, 05 लाख इनामी) एवं 5. संजीत भुंईया (सब जोनल सदस्य) के रूप में हुई है। इस सर्च अभियान में दो एके 47, एक इंसास राइफल, दो अन्य राइफल के साथ .सैकड़ों गोलियां एवं अन्य दैनिक उपयोग का समान भी बरामद हुआ है, जिसके सत्यापन की कार्रवाई चल रही है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT