logo

SIR : चिन्हित मतदाताओं से दस्तावेज लेने पर फिर से विचार करे चुनाव आयोग : झामुमो

vinod_pandey_jmm.jpg

द फॉलोअप, रांची
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान चिन्हित Anomaly और Unmapped मतदाताओं से गणना चरण में ही आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने की अनुमति देने की मांग की है। इस संबंध में झामुमो के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र भेजकर मौजूदा व्यवस्था पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। झामुमो ने अपने पत्र में कहा है कि वर्तमान व्यवस्था के तहत गणना (Enumeration) चरण में मतदाताओं से कोई दस्तावेज नहीं लिया जा रहा है और केवल उन मामलों में बाद में दस्तावेज मांगे जाएंगे, जहां नोटिस एवं सत्यापन की प्रक्रिया होगी। पार्टी का तर्क है कि यदि प्रारंभिक चरण में ही चिन्हित मामलों से दस्तावेज प्राप्त कर लिए जाएं तो मतदाताओं को अनावश्यक परेशानी, भ्रम और भय से राहत मिलेगी तथा पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सकेगी। 

पत्र में कहा गया है कि इससे जिला निर्वाचन प्रशासन और बीएलओ पर अतिरिक्त प्रशासनिक बोझ कम होगा, लंबित मामलों की संख्या घटेगी तथा प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों और राज्य से बाहर रहने वाले मतदाताओं को भी सुविधा मिलेगी। झामुमो ने यह भी कहा कि इससे पात्र मतदाताओं के मताधिकार की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित होगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी मजबूत होगी। पार्टी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि जिन मामलों में Anomaly या Unmapped स्थिति पहले ही चिन्हित हो चुकी है, उनमें गणना चरण के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने की अनुमति देने पर सकारात्मक विचार किया जाए। 


 

Tags - Jharkhand SIR JMM CEO Letter