logo

झारखंड में बजा चुनावी बिगुल, 2 चरण में होंगे चुनाव

चुनाव_.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
दिल्ली में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की घोषणा कर दी है। इसीआई के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में चुनाव 13 नवंबर को होंगे। दूसरे चरण में चुनाव 20 नवंबर को होगा। 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी । चुनाव आयोग की तरफ से बताया गया है कि झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है। इस बार झारखंड में 29562 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। सभी पोलिंग स्टेशन में सारी सुविधाएं होंगी। झारखंड में विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है।