logo

हेमंत सरकार के अन्य चहेते पदाधिकारियों की जांच करे ईडी- दीपक प्रकाश

1640.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों व कर्मियों के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई हुई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि जितने लोग ईडी की चंगुल में अबतक आ चुके हैं ऐसा लगता है भ्रष्टाचार के कारनामे केवल उन्हीं तक सीमित नहीं हैं। ईडी को राज्य सरकार के अन्य चहेते पदाधिकारियों पर भी पैनी निगाह रखनी चाहिए। दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य को भ्रष्टाचार के महा गर्त में धकेल दिया है। रोज नए नए कारनामे में उजागर हो रहे हैं। ईडी की कारवाई में अधिकारियों के घर में अकूत अवैध संपत्ति,नकदी बरामद हो रहे हैं। ये सभी राज्य संपोषित भ्रष्टाचार के ही परिणाम हैं।

सड़क से सदन तक भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रही भाजपा

भ्रष्टाचार को लेकर दीपक प्रकाश ने कहा कि जिस प्रकार से मामले उजागर हो रहे हैं उससे यही लगता है कि दाल में काला नहीं, राज्य सरकार की पूरी दाल ही काली हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सड़क से सदन तक राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष और आंदोलन कर रही है। भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करती है तो यह सरकार अपने पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए लाठी डंडों गोली बंदूक के बल पर कुचलना चाहती है।

हेमंत सरकार को मांगनी चाहिए माफी
11 अप्रैल को भाजपा द्वारा आयोजित सचिवालय घेराव कार्यक्रम के संबंध में उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने इसे कुचलने की कोशिश की। राज्य की जनता के सामने भ्रष्ट निकम्मी सरकार की पोल खुल चुकी है। केवल विफलताओं की गठरी सिर पर रख कर चल रही है। राज्य की जनता अब क्षण भर भी इस भ्रष्ट निकम्मी आदिवासी, दलित पिछड़े, महिला, युवा विरोधी तुष्टिकरण में लिप्त सरकार को देखना नहीं चाहती। दीपक प्रकाश ने कहा कि जनता के लोकतांत्रिक आंदोलन को कुचलने के लिए किए गए प्रशासनिक दुरुपयोग पर हेमंत सरकार को माफी मांगनी चाहिए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT