logo

जमीन घोटाले की तह तक जाए ईडी, पारदर्शिता व राजनीतिक पूर्वाग्रह के बिना हो आक्रामक कार्रवाई- बंधु तिर्की

217.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आर्मी लैंड स्कैम के तहत ईडी की टीम ने गुरुवार को रांची के पूर्व डीसी सहित विभिन्न सरकारी कर्मी व जमीन दलाली से जुड़े लोगों के यहां छापेमारी की। इस मामले में एक राजस्व कर्मचारी सहित सात लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि अगर ईडी ने झारखंड के सबसे ज्वलंत जमीनी मुद्दे और मीन घोटाले की जांच में अपना हाथ डाला है तो उसे जमीनी स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषियों एवं इससे जुड़े अपराधी तत्वों को जल्द से जल्द पकड़ना चाहिये। उन्होंने कहा कि ईडी को बिना किसी राजनीतिक पूर्वाग्रह के पारदर्शिता के साथ अपनी जांच-पड़ताल करनी चाहिए।

झारखंड में सबसे अधिक हुए जमीन घोटाले
झारखंड के गठन के बाद से इस प्रदेश में सबसे ज्यादा जमीन घोटाले होने की बात बंधु तिर्की ने कही। उन्होंने कहा कि इन घोटालों का सबसे ज्यादा खामियाजा झारखंड के आदिवासियों एवं मूलवासियों को ही भुगतना पड़ा है अगर जमीन के मामले में हुए सभी घोटालों की तह तक जाया जा तो अनेक सफेदपोशों पर उसकी छाया पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से छोटानागपुर काश्तकारी अधिनियम (सीएनटी एक्ट) के उल्लंघन के मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिये सभी दोषियों को पकड़ा जाना चाहिए। चाहे वह किसी भी पद पर बैठे हुए हों। बंधु ने भरोसा जताया कि जमीन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्यवाही पूरी तरीके से निष्पक्षता के साथ होगी और उसका सकारात्मक परिणाम भी जल्द ही नजर आएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT