logo

ED की छापेमारी : डोरंडा के कॉट्रैक्टर राजीव कुमार सिंह के घर से मिले 1.50 करोड़ रुपये

ed07.jpeg

रांची 

रांची में ईडी की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी है। ताजा खबर के मुताबिक डोरंडा में रहने वाले कॉन्टैक्टर राजीव कुमार सिंह के घर से इडी की टीम ने डेढ करोड़ रुपये बरामद किये हैं। खबर है कि राजीव सिंह के जरिये 10 करोड़ की राशि विभिन्न लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गयी। 

दूसरे दिन भी जारी है छापेमारी 
रांची में आज भी ईडी की छापेमारी चल रही है। 7 जगहों पर ईडी की छापेमारी की सूचना मिल रही है। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे से ईडी ने सात नए ठिकानों पर एक साथ रेड शुरू की है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रांची के सिंह मोड़ के पास रहने वाले एक बिल्डर के साथ-साथ रांची के रातू और आईटीआई बस स्टैंड के पास रहने वाले दो बिल्डरों के यहां रेड चल रही है।

कल मिले थे 35 करोड़ रुपये 
आपको बता दें कि सोमवार को हुए ईडी की रेड में 35 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। इस मामले में मंत्री आलमगीर आलम के ओएसडी संजीव लाल और उसके नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले के तार कुछ और सियासी दलों के नेताओं से भी जुड़े बताये जा रहे हैं।  

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - EDraidcashRajeev Kumar Singh