logo

ED ने याचिका दाखिल कर कहा पूजा सिंघल को नहीं दिया जाए कोई विभाग

ED ने याचिका दाखिल कर कहा पूजा सिंघल को नहीं दिया जाए कोई विभाग

द फॉलोअप डेस्कः
सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के निलंबन की अवधि समाप्त हो गई है, और अब उन्हें किसी विभाग का प्रभार सौंपने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची की PMLA की विशेष अदालत में एक याचिका दायर की है, जिसमें कहा गया है कि पूजा सिंघल को किसी भी विभाग का प्रभार नहीं सौंपा जाना चाहिए। ईडी का तर्क है कि अगर पूजा सिंघल को किसी विभाग का प्रभार दिया जाता है, तो वह अपने पद का दुरुपयोग करके केस को प्रभावित कर सकती हैं। इस याचिका पर पूजा सिंघल की ओर से जवाब दाखिल किया गया है, और अदालत 14 फरवरी को इस मामले में सुनवाई करेगी।