द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में भी ईडी की इंट्री हो गयी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार एसीबी द्वारा जारी इस घोटाले को लेकर ईडी ने इसीआईआर दर्ज कर लिया है। ईडी ने इसके लिए एसीबी द्वारा दायर प्राथमिकी को ही आधार बनाया है। मालूम हो कि एसीबी ने कुछ माह पूर्व प्राथमिकी दर्ज की थी। शराब घोटाले में ईडी ने जांच की प्रक्रिया को तेज करने के लिए भी आगे का कदम बढ़ाया है। ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में एक अनुमति याचिका भी दाखिल की है। उसमें जेल में बंद विभिन्न आरोपियों से पूछताछ के लिए अनुमति देने का आग्रह किया है। ED द्वारा कोर्ट से मांगी गयी अनुमति का फाइलिंग नंबर 11431/2025 है और निबंधन संख्या 10/2025 है।

शराब घोटाले में ईडी की इंट्री के बाद अब इस मामले में नये टि्वस्ट की संभावना से इंकार नहीं किया जा रहा है। मालूम हो कि ईडी ने पहले पीई दर्ज करने के बाद प्रारंभिक जाच की थी। प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद एसीबी ने मई महीने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच प्रक्रिया शुरू की। तत्कालीन उत्पाद सचिव और आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे, उत्पाद विभाग के संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह और विनय सिंह समेत अब तक 10 से अधिक लोगों को अभियुक्त बना चुका है। शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए विनय कुमार चौबे सहित कई अन्य आरोपी अभी भी जेल में बंद हैं।
.jpeg)