द फॉलोअप डेस्कः
ईडी के रांची जोनल कार्यालय में पदस्थापित उप निदेशक देवव्रत झा का तबादला हो गया है। उनको कोलकाता ट्रांसफर कर दिया गया है। वहीं, ईडी के रांची जोन के एक अफसर राजेश कुमार को डिप्टी डायरेक्टर के पद पर प्रोन्नति मिली है। यह आदेश ईडी मुख्यालय ने जारी किया है। आपको बता दें कि देवव्रत झा रांची में जमीन घोटाला, अवैध पत्थर खनन सहित कई बड़े मामलों के अनुसंधान के दौरान सुर्खियों में आए थे। राज्य के वरिष्ठ नेता व अफसरों की मनी लाउंड्रिंग में संलिप्तता उजागर कर उन्हें जेल भी पहुंचाया था।