logo

धनबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई, धनसार और भेलाटांड में कोयला कारोबारी मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी

jhdyrgybfc.jpg

द फॉलोअप डेस्क
ED ने शुक्रवार सुबह धनबाद में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए धनसार और भेलाटांड स्थित कोयला कारोबारी मनोज अग्रवाल के आवास और कार्यालय पर छापेमारी शुरू की। कार्रवाई सुबह करीब 7:30 बजे शुरू हुई, जब ईडी की चार गाड़ियां केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ धनसार और भेलाटांड स्थित दोनों जगहों पर पहुंचीं। सुरक्षा बलों ने आवास और कार्यालय को घेर लिया है, जबकि ईडी की टीम भीतर जाकर दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम दोनों स्थानों में वित्तीय लेन-देन, कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक डेटा की जांच में जुटी हुई है। संभावना है कि टीम आज पूरे दिन तलाशी अभियान जारी रखेगी। गौरतलब है कि पिछले माह भी ईडी ने धनबाद में लगभग 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस अभियान के दौरान कोयला कारोबारी अनिल गोयल और लालबाबू सिंह के आवास एवं कार्यालयों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड बरामद किए गए थे।
यह एक महीने के भीतर ईडी की दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिसे कोयला कारोबार में संभावित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर इस छापेमारी से हड़कंप मच गया है, जबकि ईडी अधिकारियों ने आधिकारिक रूप से अभी किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है। जांच पूरी होने तक मनोज अग्रवाल के ठिकानों के बाहर सुरक्षा बलों की तैनाती जारी रहेगी।

 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand Updates latest Updates Jharkhand Dhanbad news Updates latest Dhanbad News Updates latest Dhanbad News Latest Dhanbad news Dhanbad News updates latest Dhanbad news Dhan