रांचीः
2017 में हुए मीड डे मिल घोटाले के आरोपी राजू वर्मा को ईडी ने पटना से गिरफ्तार किया है। ईडी ने राजू को पांच दिन के लिए रिमांड पर लिया है। राजू, भानु कंस्ट्रक्शन का कर्मचारी है। ईडी को दो साल से राजू वर्मा को तलाश रही थी। उसे पकड़ने के लिए ईडी ने राजू की पत्नी का नंबर ट्रैक किया। उसका लोकेशन कभी खूंटी, कभी बिहारशरीफ, कभी नालंदा मिल रहा था। कुछ दिनों से नंबर का लोकेशन पटना दिख रहा था। इसके बाद ईडी ने जाल बिछाकर राजू को दबोच लिया। ईडी ने राजू की पत्नी को फोन कर कहा कि वे एक कंपनी के कस्टमर केयर से बोल रहे हैं। उनके नाम पर नन स्टिक कुकवेयर का गिफ्ट निकला है। राजू को उसकी पत्नी ने गया घाट स्थित सेंटर गिफ्ट लेने पहुंचा, तो ईडी की टीम ने उसे पकड़ लिया।

क्या है मामला
साल 2017 की बात है जब मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने हटिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 120.31 करोड़ देकर कर इसमें से 100.01 करोड़ रुपये विभिन्न जिलों में भेजने और 20 करोड़ रुपये स्टेट बैंक के खाते में भेजने का निर्देश दिया था। साजिश से बैंक अधिकारियों ने 100 करोड़ रुपये भानु कंस्ट्रक्शन के खाते में भेज दिया। भानु कंस्ट्रक्शन ने इस पैसे से महंगी गाड़ियां खरीदी। और भी कई महंगी शौक पूरे किये। चुंकी राजू भी भानू कंस्ट्रक्शन का मेंबर था इसलिए उसके खाते में भी 8.27 करोड़ रुपये डाले गये थे। राजू ने भी अपने सारे शौक पूरे किये। महंगी गाड़ियां खरीदी। भानु कंस्ट्रक्शन के मालिक संजय कुमार तिवारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने राशि वापस करने की शर्त पर जमानत की सुविधा दी थी लेकिन उसने राशि नहीं लौटाई। 7 दिसंबर 2017 को बैंक अधिकारी जसबीर सिंह की शिकायत पर मामले में सीबीआइ ने प्राथमिकी दर्ज की थी और बाद में इडी ने भी प्राथमिकी दर्ज की।