logo

जमीन घोटाला केस में शेखर कुशवाहा गिरफ्तार, ED का बड़ा एक्शन

ed66.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

शेखर कुशवाहा को ईडी ने लैंड स्कैम मामले में गिरफ्तार किया है। दरअसल, चेशायर होम रोड स्थित सेना की 4.83 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े के बाद ईडी की नजर शेखर कुशवाहा पर थी। ईडी की टीम लगातार शेखर कुशवाहा को मॉनिटर कर रही थी। पुख्ता सबुत मिलने के बाद शेखर कुशवाहा को खेलगांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। शेखर कुशवाहा ने रांची के चेशायर होम रोड में 4.83 एकड़ जमीन का फर्जीवाड़ा कर उसे बेचने का प्रयास किया था।

ईडी के समन पर नहीं हुआ था हाजिर 

बता दें कि इस जमीन का सर्किल रेट 22.61 करोड़ रुपये हैं। हालांकि, जमीन का बाजार मूल्य चार गुना अधिक है। ईडी ने कोर्ट को दिए रिमांड पीटिशन में बताया है कि बड़गाईं अंचल के गिरफ्तार राजस्व उपनिरीक्षक भानू प्रताप, मो. सद्दाम, अफसर अली, प्रिय रंजन सहाय, विपिन सिंह और शेखर कुशवाहा उर्फ शेखर महतो ने कई जमीनों का सौदा फर्जी कागजात बनवा कर किया था। ईडी ने इस मामले शेखर कुशवाहा से पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ था।

Tags - EDLand ScamShekhar KushwahaJharkhand NewsRanchi Land Scam Case