logo

पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी आलोक रंजन को ईडी ने किया गिरफ्तार

199.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जेल में बंद पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के सहयोगी आलोक रंजन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार देर शाम गिरफ्तारी हुई है। बताते चलें कि ईडी ने बीते 22 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से एक दिन पहले 21 फरवरी को ईडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी। तब करीब डेढ़ करोड़ के जेवरात के अलावा देश के कई शहरों में करोड़ों के निवेश के दस्तावेज भी बरामद हुए थे।

आलोक  को पहले एसीबी ने किया था गिरफ्तार
वकील नाम से पहचाने जाने वाले आलोक रंजन को 2019 में झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गिरफ्तार किया था। तब एसीबी ने अभियंता सुरेश प्रसाद वर्मा के जमशेदपुर स्थित परिसर में छापा मारा था तब 2.67 करोड़ नकद बरामद किया था। बताते चलें कि यह राशि आलोक रंजन के कमरे से बरामद हुई थी। उसने खुद को यहां किराएदार के रूप में रहने का दावा किया था

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT