द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा है, राजनीतिक सरगर्मी झारखंड को भी प्रभावित करने लगी है। इंडिया गठबंधन के घटक दल झामुमो ने अपनी दावेदारी बढ़ा दी है। पहले झामुमो ने बिहार विधानसभा चुनाव में 12 सीटों पर दावा किया था। अब उसने सीटों की संख्या बढ़ा कर 16 कर दी है।झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा है कि उनकी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अब इंडिया गठबंधन के प्रमुख दल कांग्रेस और राजद को तय करना है कि वह हमे सम्मानजनक सीटें देते हैं या अकेले चुनाव लड़ने को विवश करते हैं।
झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि झामुमो की बिहार ईकाई ने पार्टी को अपनी स्थिति से अवगत करा दिया है। बिहार प्रदेश ईकाई ने वहां 16 सीटों पर चुनाव लड़ने की सिफारिश की है। झामुमो अब गठबंधन की बैठक में अपनी दावेदारी और स्थिति को स्पष्ट करेगा। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि इंडिया गठबंधन की चुनाव को लेकर होनेवाली किसी बैठक में शामिल होने के लिए झामुमो को आधिकारिक रूप से आमंत्रित नहीं किया गया है।
इधर झामुमो के दावे पर पर झारखंड के श्रम मंत्री व पार्टी के प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव का कहना है कि झामुमो बिहार में चुनाव लड़ना चाहता है, इसमें किसी को क्या आपत्ति होगी। हर दल अपनी पार्टी का विस्तार चाहता है। बिहार में झामुमो राजद का छोटा भाई है। राजद ने भी झारखंड विधानसभा चुनाव में 15 सीटों पर दावा किया था। लेकिन पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जो तय किया, उसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया।