logo

DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर रांची में जश्न, आदित्य साहू ने बताया युवाओं के विश्वास की जीत

DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर रांची में जश्न, आदित्य साहू ने बताया युवाओं के विश्वास की जीत

रांची
DUSU (दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छावड़ी, संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह की जीत के बाद शनिवार को ABVP रांची महानगर के कार्यकर्ताओं द्वारा अल्बर्ट एक्का चौक पर हर्षोल्लास के साथ विजय उत्सव मनाया गया। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में ABVP की शानदार, अभूतपूर्व और प्रचंड जीत पर छात्र-छात्राओं एवं ABVP के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इसे युवाओं के विश्वास और राष्ट्रवादी विचार की जीत बताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि DUSU चुनाव में ABVP की सफलता विद्यार्थियों के बीच संगठन की सक्रियता, छात्रहित के मुद्दों तथा निरंतर किए जा रहे कार्यों का परिणाम है। 

बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे 

कार्यकर्ताओं ने कहा कि DUSU चुनाव के परिणामों से यह संकेत मिलता है कि Gen-Z के एक हिस्से में राष्ट्रवाद, राष्ट्रहित और देश के प्रति जिम्मेदारी जैसे विषयों को लेकर रुचि और समर्थन मौजूद है। युवाओं के बीच राष्ट्रनिर्माण, शिक्षा, रोजगार और छात्रहित जैसे मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है। विजय उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ नारे लगाते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और आगामी दिनों में छात्रहित के मुद्दों को और मजबूती से उठाने का संकल्प लिया। 


 

Tags - DUSU Election ABVP Victory Aditya Sahu Ranchi Celebration Delhi University