logo

अवैध खनन के दौरान चाल धंसी, तीन की मौत, कई लोगों के दबने की है आशंका

01055.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बीसीसीएल के भौरा 4ए पेच में अवैध खनन के दौरान चाल धंस गई। धनबाद जिले के भौरा थाना क्षेत्र में यह घटना हुई है। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक 25 वर्षीय युवक, एक महिला और एक बच्ची है। वहीं, कई अन्य लोगों के भी दबने की आशंका है। बताया जा रहा है कि भौरा फोर-ए पेच में कोयले का अवैध उत्खनन चल रहा था। इसी दौरान चाल धंस गई और कई लोग दब गए हैं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कई घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कई घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है।

जांच कर रही है पुलिस
घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची।
जोरापोखर इंस्पेक्टर बिनोद उरांव का कहना है कि अवैध खनन में कई लोगों के दबे होने की सूचना मिली है। फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के उपरांत ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N