द फॉलोअप, गिरिडीह:
गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत रोशनाटुंडा पंचायत के चपरखो गांव निवासी बिलो सिंह का महाराष्ट्र में एक कंपनी में काम करने के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। घटना की सूचना मिलने पर डुमरी विधायक जयराम महतो बिलो सिंह के आवास पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। डुमरी विधायक ने कंपनी प्रबंधन से फोन पर बात कर मुआवजे और आवश्यक सहयोग के संबंध में चर्चा की। उन्होंने परिवार को उचित सहायता दिलाने के लिए पहल की।
.jpeg)