द फॉलोअप डेस्कः
आज रांची के मोरहाबादी मैदान से भाजपा का युवा आक्रोश रैली निकाला जाएगा। इसके लिए पूरे प्रदेश से भाजपा नेताओं को जमावड़ा रांची में लग रहा है। इसी बीच गोड्डा से रांची जा रहे गोड्डा विधायक अमित मंडल के काफिले के साथ चल रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं से भरी कई बसों को पुलिस ने हंसडीहा में रोक दिया। जिससे विधायक अमित मंडल नाराज हो गये और खूब हंगामा किया। हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए और सड़क जाम कर दिया। विरोध के बाद पुलिस ने बसों को रवाना किया। पुलिस का कहना था कि वाहनों की जांच के लिए रोका गया था। घटना हंसडीहा - देवघर मार्ग की है।

दरअसल गुरुवार की रात गोड्डा विधायक अमित मंडल के नेतृत्व में युवा आक्रोश रैली में भाग लेने रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी कई बसों को पुलिस ने रोक दिया। दो घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने विधायक और उनके काफिले को जाने दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकाताओं ने नेशनल हाइवे 133 को हंसडीहा चौक पर जाम कर दिया। इस दौरान विधायक अमित मंडल के साथ भाजपा के लोगों ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गोड्डा विधायक अमित मंडल ने क्या कहा
इस मामले को लेकर अमित मंडल ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्त्ता गोड्डा से युवा आक्रोश रैली में भाग लेने लिए रांची जा रहे थे। लेकन हेमंत सोरेन के इशारे पर पुलिस ने उन्हें रोका। पुलिस हेमंत सोरेन के गुंडे के रूप में भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार की। पुलिस जहां रोकेगी भाजपा के कार्यकर्त्ता वहीं सड़क पर बैठेंगे। वहीं हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह ने कहा कि रैली में जाने से भाजपा के कार्यकर्ताओं को नहीं रोका गया था। वाहनों की जांच की जा रही थी इसलिए वाहनों को रोका गया था।