logo

दुर्गा पूजा पंडाल में दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा, बच्चों के बीच शिक्षक बने DSP प्रशांत कुमार

दुर्गा पूजा पंडाल में दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा, बच्चों के बीच शिक्षक बने DSP प्रशांत कुमार

द फॉलोअप डेस्क, रांचीः
दुर्गा पूजा पंडालों के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, छतरपुर प्रशांत कुमार का मानवीय और आत्मीय रूप देखने को मिला। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के बाद वे बच्चों के बीच पहुंचे और उनसे सहजता से बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई, स्कूल और पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें मन लगाकर पढ़ने, अपने पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


आत्मीय जुड़ाव के लिए जान जाते हैं
DSP प्रशांत कुमार पहले भी अपने सहज जन-संवाद और आम लोगों, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं से आत्मीय जुड़ाव के लिए जाने जाते रहे हैं। पूजा पंडाल में बच्चों के साथ उनका यह संवाद पुलिस के संवेदनशील, स्नेहपूर्ण और जनसरोकार से जुड़े मानवीय चेहरे को सामने लाता है।

Tags - DSP Prashant Kumar Chhatarpur News Jharkhand Police Durga Puja Police News