logo

घर की नाबालिग नौकरानी से साथ दुष्कर्म के आरोप में DSP गिरफ्तार

DSP4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
असम से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां DSP के पद पर पदस्थ सीनियर पुलिस अधिकारी पर घर में काम-काज करने वाली एक नाबालिग नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में अफसर को रेप और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात DSP किरण नाथ ने एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता डीएसपी के घर पर काम करती थी। डीएसपी किरण नाथ के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 506, और पॉक्सो ऐक्ट के सेक्शन 6 के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता के परिवार वालों ने शनिवार को गोलाघाट जिले डेरगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।


पत्नी करतूतें छिपाती थी 
पीड़िता का आरोप है कि DSP की पत्नी भी इस घिनौने कृत्य में उसका साथ देती थी और उसकी करतूतें छुपाने की कोशिश करती थी। वहीं परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक महिला होने के नाते डीएसपी की पत्नी को लड़की का साथ देना चाहिए था। लेकिन वह चुप्पी साधे रहे और अपनी पति की करतूतों को छुपाते रही। 


सबूतों के आधार पर गिरफ्तार 
असम के डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेरागांव में लशित बोरफुकन पुलिस अकैडमी में तैनात डीएसपी पर नाबालिग के यौन शोषण के आरोप लगे हैं और केस दर्ज किया गया है। सबूतों के आधार पर डीएसपी किरण नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीपी ने आगे कहा कि असम पुलिस में यौन उत्पीड़ने के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। उधर पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है। पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान को दर्ज कर लिया गया है।