रांचीः
अरगोड़ा इलाके में रहने वाले दवा व्यवसायी राकेश रंजन की मौत की गुत्थी सुलाझा ली है। खबर आई थी की उन्होंने अपने अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले से कूदकर जान दे दी, लेकिन उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी। बल्कि उनकी हत्या की गई थी। पुलिस ने राकेश की दूसरी पत्नी प्रीति रंजन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रीति को सोमवार को हवाई नगर स्थित एक किराए के मकान में पकड़ा है। प्रीति से पूछताछ चल रही है। पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं । शुरुआती जांच में पता चला है कि राकेश रंजन ने करीब डेढ़ करोड़ का बीमा कराया था जिसमें नॉमिनी उसकी दूसरी पत्नी प्रीति रंजन थी। कहा जा रहा है कि इसी बीमा के पैसे की लालच में प्रीति ने राकेश रंजन की हत्या करवा दी।

पत्नी से हुआ था विवाद
पुलिस को पता चला है कि राकेश आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसको लेकर उनका पत्नी से अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात को भी प्रीति के साथ राकेश का झगड़ा हुआ था। पुलिस को पता चला कि जीवन बीमा की राशि हड़पने के लिए प्रीति ने राकेश को तीसरी चलने से नीचे फेंकवा दिया था। पुलिस को यह भी शक है कि प्रीति के साथ इस कांड में और भी कई लोग शामिल थे। हालांकि उन लोगों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस जानकारी इक्टठा कर रही है। प्रीति ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च को सुबह 3:00 बजे घूमने के लिए घर से निकल गई थी। इसके बाद क्या हुआ उसे नहीं मालूम है। बता दें कि राकेश पुंदाग रोड स्थित मंगलम एन्क्लेव में रहते थे। राकेश का अरगोड़ा चौक स्थित हेल्थ प्वाइंट नाम की दवा दुकान है। राकेश का इसी दवा दुकान से कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कोरोनारोधी इंजेक्शन रेमडेसिविर की कालाबाजारी में नाम उछला था।