logo

Ranchi : कबाड़ी दुकान की आड़ फल फूल रहा था नशे का कारोबार, 5 लोग धराए 

kabadi.jpg

रांचीः
रांची में कबाड़ी दुकान की आड़ में चल रहे शराब के अवैध धंधे का खुलासा किया है। यह धंधा पंजाब के तस्करों की मदद से चल रहा था।  पुलिस ने अबतक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब की बड़ी खेप बरामद की गई है। पुलिस की हुई कार्रवाई में भी अब ये बातें सामने कि कबाड़ी दुकान की आड़ मे ही ये अवैध नशे का कारोबार किया जा रहा फल था। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया  है।2 ट्रक शराब भी बरामद की गई है। 

 


गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई 
बता दें कि यह गोदाम और फैक्ट्री खेलगांव थाना क्षेत्र में था। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब का बड़ी खेपरांची से बाहर जाने वाली है। जिसके बाद रांची एसएसपी ने सदर डीएसपी के नेतृत्व मे स्पेशल फोर्सेज को डेप्युट किया और शराब से भरे एक ट्रक को पकड़ा। जांच में यह पता चला है कि पंजाब के अवैध शराब माफियाओं की की मदद से यह कारोबार फल-फूल रहा था। पुलिस को खेलगांव सहित अन्य इलाके में इनके गोदाम और रिफिलिंग प्लांट की भी जानकारी पुलिस को मिली है।