logo

शराब ढूंढने वाला 60 लाख का ड्रोन हुआ गायब, जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम

DRONE1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
बिहार में जब से शराब बंद हुई है तब से अजीबों-गरीब किस्से सामने आते रहते हैं। इस बार तो शराब ढूंढने वाला ड्रोन ही लापता है। जिसकी कीमत 1 या  2 लाख रुपये नहीं बल्कि 60 लाख बताई जा रही है। इसे ढूंढ कर लाने वालों को बिहार सरकार की तरफ से ऊचित इनाम भी दिया जाएगा। ड्रोन आखिरी बार  छपरा के दियारा इलाके में था। वहीं पर वह शराब की तलाशी कर रहा था। पहले तो अफसरों ने इसे खूब खोजा है लेकिन जब खुद से बात नहीं बनी तो  बात सार्वजनिक की गई। सारण के उत्पाद अधीक्षक रजनीश कुमार ने कहा है कि विभाग और स्थानीय पुलिस खोजबीन कर रही है। स्थानीय लोग भी अगर ढूंढ़ने में हेल्प करेंगे तो उनको इनाम दिया जाएगा। 


 4 मई से नहीं हो रहा संपर्क
यह ड्रोन पटना से ही मद्य निषेध विभाग के कंट्रोल रूम से ऑपरेट होता था। लापता ड्रोन का नाम फिक्स विंग ड्रोन है। इतना महंगा और हाई टेक्नोलॉजी से लैस बिहार में यह एकमात्र ड्रोन था। यह हवाई जहाज की तरह दिखता है। ड्रोन शराब की भठ्ठियों को चिन्हित करते हुए संबंधित अधिकारी के नंबर पर जीपीएस मैसेज भेजा करता था। 4 मई को पटना से उड़ान भरने के बाद छपरा के तेलपा दियारा से गायब हो गया। कंट्रोल रूम का संपर्क नहीं ड्रोन से नहीं हो पा रहा है। स्थानीय पुलिस और विभाग की टीम फिक्स विंग ड्रोन को ढूंढ रही है। ड्रोन की खासियत यह है कि वह एक बार उड़ान में 100 किलोमीटर तक की यात्रा करता था। उसकी मदद से विभाग के पटना में बैठे-बैठे जिले के शराब के भठ्ठियों के लोकेशन की जानकारी मिल जाती थी। ड्रोन देखकर शराब कारोबारियों को लगता था कि वह हवाई जहाज है। यह ड्रोन काफी ऊंचाई से भी साफ और अच्छी तस्वीर कैमरे में कैद कर लेता था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें http://https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT