logo

द विनयका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीईओ डॉ. चंदन कुमार बने कॉमनवेल्थ मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष

द विनयका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीईओ डॉ. चंदन कुमार बने कॉमनवेल्थ मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष

द फॉलोअप डेस्क
द विनयका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के सीईओ डॉ. चंदन कुमार को कॉमनवेल्थ मेडिकल एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह भारतीय इतिहास में पहली बार है जब इस संगठन के 56 देशों के सदस्य देशों के बीच से किसी भारतीय को अध्यक्ष चुना गया है। डॉ. चंदन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, "यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मुझे कॉमनवेल्थ मेडिकल एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है। मैं जल्द ही राष्ट्रमंडल के कार्यालय को रांची में लाने का प्रयास करूंगा।" उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य मेडिकल टेक्नोलॉजी में हो रहे नवाचारों को भारत में लाना है, ताकि देश को इससे लाभ मिल सके।
डॉ. चंदन कुमार ने यह भी बताया कि इस दिशा में तीन बड़े संस्थानों के साथ एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पहले ही साइन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि विदेशी कंपनियां भारत में प्रोडक्शन यूनिट स्थापित करें, जिससे रोजगार के अवसर पैदा हों और नई टेक्नोलॉजी से देश को फायदा हो। डॉ. चंदन कुमार ने अपनी बात को समाप्त करते हुए यह कहा कि उनका लगातार प्रयास रहेगा कि भारत में मेडिकल क्षेत्र में हो रहे नए बदलावों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।


 

Tags - Chandan Kumar vinayak hospital news Commonwealth health center latest jharkhand News latest updates jharkhand News jharkhand Updates latest Chandan Kumar News Chandan kumar News Updates jharkhand News Updates latest updates Jharkhand News jharkh