logo

RJD में शामिल हुए इंडियन मुस्लिम लीग के कई नेता, कैलाश यादव बोले- बराबर का सम्मान मिलेगा 

RJD में शामिल हुए इंडियन मुस्लिम लीग के कई नेता, कैलाश यादव बोले- बराबर का सम्मान मिलेगा 

रांची 
प्रदेश राजद कार्यालय में आज इंडियन मुस्लिम लीग झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष साजिद आलम, महासचिव जसीम अख्तर, शबनम खातून सहित कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों लोग राजद में शामिल हो गए। इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने इंडियन मुस्लिम लीग के अध्यक्ष साजिद आलम, महासचिव जसीम अख्तर सहित तमाम पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया और कहा की पार्टी में सभी को सम्मान मिलेगा। 


कहा, मजबूत होगा राजद 

स्वागत के दौरान राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बताया कि इंडियन मुस्लिम लीग के सभी लोग राजद की विचारधारा और राजद अध्यक्ष लालू प्र यादव एवं यूथ आइकॉन तेजस्वी यादव की नीतियों से प्रभावित हैं। इस कदम से राजद को मजबूती प्रदान करने का काम किया है।  इंडियन मुस्लिम लीग के अलावा विभिन्न पार्टी के लोग भी शामिल हमारे दल में शामिल हो रहे हैं। 


इन्होंने ली सदस्यता 
महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि अल्पंख्यक समाज का राजद परिवार से पुराना नाता रहा है। निश्चित रूप से आगामी दिनों में अभी कई दलों के लोग शामिल होंगे। आज अब्दुल क्यूम अंसारी, संजर खान, अजहर आलम, मो.साहिद, फैजान खान, मौलाना असफाक नौशाद, मोहम्मद शोएब, इसराइल अंसारी सहित सैकड़ों लोग राजद में शामिल हुए। पार्टी की ओर से उपाध्यक्ष अनीता यादव, महासचिव आबिद अली, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, कमलेश यादव, सुधीर गोप, शेखर भगत, इरफान अंसारी, शाहिल, शब्बर फातमी, शालिग्राम पांडेय सहित कई लोग मौजूद थे। 
 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - RJDKailash Yadav Indian Muslim League