logo

नशेड़ियों के खिलाफ डोरंडा थाने ने की बड़ी कार्रवाई, इन स्थानों पर की गयी छापेमारी 

POLICE100.jpg

रांची
राजधानी में बढ़ती नशाखोरी और इसके कारोबार के खिलाफ रांची पुलिस  ने छापेमारी अभियान चला कर संलिप्त लोगों पर कार्रवाई की है।  इसी क्रम में शनिवार को डोरंडा थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी आनंद किशोर प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान में डोरंडा के मणिटोला नीम चौक, रहमत कॉलोनी के नीचे साइड सहित डोरंडा की विभिन्न जगहों पर नाबालिग युवकों को नशा करते पकड़ा गया। उसके बाद थाना प्रभारी ने नशा कर रहे युवकों के परिजन को थाने में बुलाकर दुबारा नशा नहीं करने का बांड भरवा कर तथा फिर नशा नहीं करने की हिदायत देकर थाने से छोड़ा।

 


 

Tags - Anti-drug campaignraidJharkhand News